-->
48 घंटे में इन 3 राज्यों में पहुंचेगा Monsoon

48 घंटे में इन 3 राज्यों में पहुंचेगा Monsoon

 गर्मी से बेहाल कुछ राज्यों में बारिश होने की संभावना है। अगले 48 घंटे में दक्षिण-पश्चिम मानसून के ओडिशा में आने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू होने की संभावना है। बता दें कि कुछ राज्यों में प्री-मानसून की शुरुआत हो चुकी है। दक्षिण पश्चिम मानसून तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, कोंकण और गोवा के साथ ही पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में पूरी तरह सक्रिय हो चुका है।

दिल्ली में भी गुरुवार सुबह कुछ जगहों पर बारिश हुई है। UP और उसके आस-पास के इलाकों में आंधी-बीरिश की संभावना जताई गई है। वहीं हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और राजस्थान में भी बारिश हो सकती है। वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात में बीते मंगलवार से ही राज्य के कई हिस्सों में प्री-मानसून बारिश की शुरुआत हो चुकी है।

0 Response to "48 घंटे में इन 3 राज्यों में पहुंचेगा Monsoon"

Post a Comment