-->
क्या आप भी Online Food मँगवाते है ?

क्या आप भी Online Food मँगवाते है ?

 लखनऊ। सरोजनीनगर इलाके में रहने वाले मो. अरशद को ऑनलाइन खाना मंगवाना महंगा पड़ गया। साइबर जालसाजों ने खाना देने के नाम पर खाते से 50 हजार रुपये पार कर दिए। मो. अरशद ने बताया कि 25 जून को ऑनलाइन डिनर ऑर्डर के लिए सर्च कर रहा था। सागर रत्ना रेस्टोरेंट ने 200 रुपये में डिनर प्लेट का ऑफर दे रखा था। ऑफर देख रहा था, इतने में एक कॉल आई।

उसने रेस्टोरेंट का हवाला देते हुए ऑर्डर बुक करने को कहा। इस पर अरशद ने डिनर के लिए प्लेट ऑर्डर की। इस पर जालसाज ने 10 रुपये बुक करने के लिए भेजने को कहा। अरशद ने डिटेल के साथ 10 रुपये भेज दिए। कुछ देर बाद उनके खाते से 50 हजार रुपये कटने का मैसेज आया है। अरशद ने तुरंत साइबर क्राइम सेल व स्थानीय थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक सरोजनीनगर संतोष आर्य के मुताबिक मो. अरशद की तहरीर पर केस दर्ज कर साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच की जा रही है

0 Response to "क्या आप भी Online Food मँगवाते है ?"

Post a Comment