-->
इतना आत्मसम्मान - की अपनी ही जान ले डाली

इतना आत्मसम्मान - की अपनी ही जान ले डाली

लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली क्षेत्र के सप्रू मार्ग स्थित गोमती होटल के बार मैनेजर अशोक पाठक (52) ने दोपहर दो से ढाई बजे के बीच घर में अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में गोलीमार कर आत्महत्या कर ली। यह सनसनीखेज घटना गोमती होटल के वेटर सुरेश पाल (48) के खुदकुशी से कुछ घंटे के बाद हुई।

सुरेश पाल ने शुक्रवार रात घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। शनिवार सुबह उसका शव मिला था। सुरेश के परिजनों ने होटल प्रबंधन पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। वहीं, बार मैनेजर अशोक के घर से एक सुसाइड नोट मिला है।

सुसाइड नोट में लिखा कि पर्यटन विभाग के अधिकारी व गोमती होटल के मैनेजर सुरेश की खुदकुशी के मामले में उन्हें फंसाने की साजिश रच रहे हैं। दरवाजे पर पुलिस आएगी तो आत्मसम्मान को ठेस पहुंचेगी, इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं।इस मामले में अब बार मैनेजर की पत्नी की ओर से होटल प्रबंधक, पूर्व प्रंबधक समेत दो अन्य के खिलाफ मिली तहरीर पर गाजीपुर थाने में देर रात मुकदमा दर्ज किया गया है।

ममता ने एक वीडियो में बताया कि पति अशोक नवरात्र का व्रत थे। इसके बावजूद मैनेजर उनसे 18 घंटे तक काम ले रहे थे। इस प्रताड़ना से वे इतना परेशान थे कि तीन दिन से कुछ खाया तक नहीं था। अवसाद में आकर शनिवार को उन्होंने आत्महत्या कर ली। अशोक ने पत्नी ममता, बेटी शिवानी व बेटे शशांक के नाम भी नोट लिखा है। इसमें लिखा कि उनकी मौत के बाद कोई भी क्लेम लेने पर्यटन निगम कार्यालय न जाए।

पुलिस ने छानबीन के बाद कार्रवाई की बात कही है।

0 Response to "इतना आत्मसम्मान - की अपनी ही जान ले डाली "

Post a Comment