-->
बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग



कानपुर में देर रात कुख्यात बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में CO समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। इनमे से कई सिपाहियों को बेहद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है और कई पुलिसकर्मी लापता भी हैं। आपको बता दें कि गुरुवार रात करीब साढ़े 12 बजे बिठूर और चौबेपुर पुलिस ने मिलकर विकास दुबे के गांव बिकरू में उसके घर पर दबिश दी।





पुलिस के आलाधिकारी और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई है।

बिठूर SO ने बताया कि विकास और उसके 8-10 साथियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। घर के अंदर और छतों से गोलियां चलाई गईं। गोलीबारी में CO  बिल्हौर देवेंद्र मिश्रा और SO शिवराजपुर महेश यादव शहीद हो गए। उनके साथ करीब आठ पुलिसकर्मी भी शहीद हुए हैं।  घटना कानपुर में चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव की है।

जबकि एसओ बिठूर, एक दरोगा समेत कई पुलिसकर्मियों को गोली भी लगी है। जिन्हें गंभीर हालत में रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई पुलिसकर्मी लापता बताए जा रहे हैं।

वहीं, मामले में 500 से ज्यादा लोगों के मोबाइल सर्विलांस पर लगाए गए हैं।

कानपुर मंडल की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं। एसटीएफ ने मोर्चा संभाला है है। डीजीपी हितेश चन्द्र अवस्थी भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार मौके पर पहुंच गए हैं।


कानपुर हाई अलर्ट पर 

1.) कानपुर के प्रभावित इलाक़े में 500 से अधिक मोबाइल सर्विलांस पर है।

2.) साथ ही कानपुर मण्डल की सभी सीमाए भी सील की जा चुकी है।

3.) एसटीएफ ने संभाला है मोर्चा।

किले जैसे थी घर की छत


खास बात यह है कि हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का घर किले नुमा है। घर के चारों तरफ ऊंची दीवारें हैं  जिससे घर के अंदर कोई देख नहीं सकता और छत से गांव के बाहर तक देखा जा सकता है। गुरुवार की रात को बदमाशों ने इसी का फायदा उठाया।

कानपुर मुठभेड़ में इन पुलिसकर्मियों की हुई मौत

वेंद्र कुमार मिश्र, सीओ बिल्हौर

सुल्तान सिंह कांस्टेबल थाना चौबेपुर
राहुल ,कांस्टेबल बिठूर
जितेंद्र, कांस्टेबल बिठूर
बबलू कांस्टेबल बिठूर
महेश यादव, एसओ शिवराजपुर
अनूप कुमार, चौकी इंचार्ज मंधना
नेबूलाल, सब इंस्पेक्टर शिवराजपुर

0 Response to "बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग"

Post a Comment